असम पुलिस ने अलकायदा के एक बड़े मॉड्यूल ध्वस्त कर दिया है। बीते दिनों असम पुलिस के स्पेशल ब्रांच बरपेटा से अलकायदा से जुड़े कई आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने एक बांग्लादेशी मौलवी को गिरफ्तार किया जो बंग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम से जुड़ा हुआ है। पिछले साल ही सैफुल उर्फ मोहम्मद सुमन पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत में आया था। पश्चिम बंगाल से सैफुल यूपी पहुंचा और कुछ समय तक देवबंद में रहा था। फिर उसके बाद वो असम के बरपेटा में मौलवी बनकर रहने लगा और जिहादी काम को अंजाम दे रहा था।
असम पुलिस के स्पेशल ब्रांच के एडीजी हिरेन चंद्र नाथ ने कहा है कि यहां पर आकर लोगों को बताया वो यतीम है, और स्थानीय लोगो की सहानुभूति लिया और, मस्जिद में मौलवी बन गया। यही पर वो स्थानीय लोगों में जिहाद के बारे में समझना शुरू किया. असम पुलिस का स्पेशल ब्रांच पिछले कई महीनों से आंतकियों पकड़ने में जुटी थी। अब तक 16 आंतकियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस को इस मॉड्यूल के नेता आतंकी सैफुल के पास से 7 बैंक अकाउंट का भी पता चला है। सैफुल ने फर्जी आधार कार्ड बना रखा था। पुलिस ने जिहादी ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ किताबों को भी बरामद किया है। उन्होंने ये भी कहा कि हमें कुछ अकाउंट के बारे में पता चला है, हम जांच कर रहे है इसमें पाया कहासे आता था। साथ ही कुछ जिहाद से जुड़े किताब भी मिला है जिसमे जोहड़के बारे में बताया गया है। पुलिस का कहना है की यह मॉड्यूल पश्चिम बंगाल, असम सहित उत्तर पूर्वी भारत में एक नेटवर्क बनाने की कोशिश कर रहा था। जिहादी तत्वों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई अभी भी जारी है।