Triple Mutation Strain: कोरोना के ट्रिपल म्यूटेंट ने दी दस्तक, तीन राज्यों में मिले केस - The Media Houze

कुदरत के कहर कोरोना ने पुरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है, कोरोना हर रोज सबके लिए चुनौती बनता जा रहा है, डबल म्यटेशन वाले वेरिएंट के बाद अब इसका ‘ट्रिपल म्यूटेशन स्ट्रेन’ भी पाया गया है।

हिन्दुस्तान में 20 अप्रैल तक कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े 3 लाख के पार हो चुके है और इस दौरान तकरीबन 2 हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. अब तक इसके लिए कोरोना के डबल म्यूटेशन वाले वेरिएंट को जिम्मेदार माना जा रहा था लेकिन अब इसने एक और चुनौती बढ़ा दी है, देश में कोरोना वायरस का ट्रिपल म्यूटेशन पाया गया है

ट्रिपल म्यूटेशन यानी कोरोना के तीन अलग-अलग स्ट्रेन का मिलकर एक नया वेरिएंट बनना। एनडीटीवी न्यूज चैनल के मुताबिक देश की राज्यधानी दिल्ली, महाराष्ट्र, और पश्चिम बंगाल में ये ट्रिपल म्यूटेंट वायरस मिला है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि दुनियाभर में कोरोना के तेजी से बढ़ते रफ्तार के पीछे यही नया वेरिएंट है. दरअसल ये वायरस जितना फैलता है, यह अपनी कई कॉपी बनाता है और इसमें कई बदलाव होते हैं।

हालांकि, ट्रिपल म्यूटेशन वेरिएंट कितना खतरनाक है और ये किस रफ्तार से फैलता है इसपर रिसर्च करना पड़ेगा, फिलहाल भारत के 10 लैब में इस वायरस की जीनोम